5000 रुपए रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
2 years ago
चंडीगढ़-Prime Punjab
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस जिले के अधीन पड़ते थाना गाँव कम्बो में तैनात सब इंस्पेक्टर ( एस. आई.) धनविन्दर सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को दिनेश शर्मा निवासी छेहरटा ज़िला अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बता शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को संपर्क करके बताया कि उसने अपनी कार अपने परिचित मलकीत सिंह को बेची थी परन्तु उसने बेची कार की रकम देने से इन्कार कर दिया है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम मलकीत सिंह से उसकी कार वापस करवाने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत माँग रहा है और इस सम्बन्धी 2000 रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुका है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिस दौरान मुलजिम एस. आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।