लोक सभा चुनाव- 2024: शुक्रवार को 6 नामांकन हुए दाख़िल
2 years ago
जालंधर, 10 मई
लोक सभा हलका 04 जालंधर (अ.ज.) लोक सभा आम चुनाव के लिए शुक्रवार को 6 नामांकन दाख़िल हुए, जिनमें बहुजन समाज पार्टी से बलविंदर कुमार, भारतीय जनता पार्टी से सुशील कुमार, शिरोमणी अकाली दल से मोहिंदर सिंह के.पी. और इंडियन नैशनल कांग्रेस से चरणजीत सिंह चन्नी ने नामांकन पत्र दाख़िल किया। जबकि मनजीत कुमारी ने बहुजन समाज पार्टी और सुनीता ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा।
ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक सभा हलका जालंधर के लिए 14 मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाख़िल किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि नामांकनों की पड़ताल 15 मई को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख़ 17 मई है।
उन्होंने आगे बताया कि 11 और 12 मई दिन शनिवार एंव रविवार को नामांकन पत्र दाख़िल नहीं करवाए जा सकेंगे। उम्मीदवार सहित केवल 5 व्यक्ति ही नामांकन के लिए ज़िला प्रशासकीय कंप्लैक्स में डिप्टी कमिश्नर के कोर्ट रूम में आ सकते है।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।