चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के रजिस्टरों की शैडो खर्च रजिस्टर के साथ क्रॉस चेकिंग
2 years ago
चुनाव खर्च आब्जर्वर ने की इस प्रक्रिया की निगरानी
जालंधर, 20 मई-Prime Punjab
जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव खर्च आब्जर्वर माधव देशमुख ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा बनाए गए रजिस्टरों के साथ शैडो खर्च रजिस्टरों की पहली क्रॉस चेकिंग की।
चुनाव खर्च आब्जर्वर माधव देशमुख, जिला चुनाव अधिकारी डा.हिमांशु अग्रवाल नोडल अधिकारी खर्च निगरान कमेटी, अमरजीत बैंस के नेतृत्व में अधिकारियों की टीमों ने उम्मीदवारों के खर्च रजिस्टरों का मिलान किया। खर्च निगरान टीमों ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खर्च रजिस्टरों की जांच की।
क्रॉस चेकिंग के दौरान खर्च रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड जैसे कैश बुक, बैंक वाउचर और बैंक स्टेटमेंट को भी क्रॉस चेक किया गया।
इस मौके पर खर्च आब्जर्वर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान मात्र 95 लाख रुपये ही खर्च कर सकता है। इस खर्च को नामांकन दाखिल करने की तारीख से लेकर मतगणना के दिन तक ट्रैक किया जाता है, जिसमें सफल उम्मीदवार द्वारा विजय जुलूस भी शामिल है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक खर्च आब्जर्वर को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उम्मीदवार द्वारा खर्च किए गए प्रत्येक पैसे का हिसाब रखा जाए।
More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।