राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी का लिय़ा आशीर्वाद
2 years ago
डेरा सचखंड बल्लां ने शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया- राघव चड्ढा
जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीरवार को जालंधर के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्लां में पहुंच कर माथा टेका।
सांसद राघव चड्ढा ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके राघव चड्ढा ने संत निरंजन दास जी के कार्यों की प्रशंसा की।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वह बहुत ही खुशकिस्मत हैं कि उन्हें संत निरंजन दास जी के साथ बैठने और मिलने का अवसर मिला। राघव चड्ढा ने कहा कि हमें यह जगह शांति और आध्यात्मिकता का अहसास करवाती है। उन्होंने संत निरंजन दास जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें लोगों को बेहतर करने के लिए संत जी के सामाजिक और मानवीय कार्य प्रेरित करते हैं. उन्होंने समाज और मानवता के लिए महान कार्य किए हैं।
आप सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि डेरा ने शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है.
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।