परिवहन मंत्री द्वारा अधिकारियों को ठेका आधारित ड्राइवरों/कंडक्टरों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश
2 years ago
अधिकारियों को 19 जुलाई की बैठक के दौरान रिपोर्ट देने को कहा
मुख्यमंत्री द्वारा गठित समिति की पहली बैठक में ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. यूनियनों की मांगों को ध्यान से सुना
चंडीगढ़, 12 जुलाई: Prime Punjab
पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. में ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर उचित प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. के ड्राइवरों और कंडक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा गठित समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को अगली बैठक उनके कार्यालय में होगी और तब तक अधिकारी सभी मांगों के समाधान के लिए उचित प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में समिति के अन्य सदस्यों और यूनियन के दो प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की हर समस्या के समयबद्ध समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को मांगों पर तेज़ी से विचार कर उचित समाधान निकालने को कहा।
बैठक के दौरान सचिव परिवहन स. दिलराज सिंह संधावालिया, एमडी पनबस स, गुरप्रीत सिंह खैहरा, एमडी पी.आर.टी.सी. स. रविंदर सिंह और परिवहन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर स. परनीत सिंह मिन्हास, एडीओ पनबस श्री राजीव दत्ता, जीएम पी.आर.टी.सी. स. मनिंदर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।