हॉकी खिलाड़ी और उनके परिवार को बधाई देने के लिए रजधान में उनके घर पहुंचे
चंडीगढ़-Prime Punjab
पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज कहा कि हॉकी ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह के सम्मान में उनके गांव रज धान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “ओलंपियन जरमनप्रीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल” रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
बिजली मंत्री ने कहा कि हाल ही में पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में जरमनप्रीत सिंह के शानदार योगदान को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके हलके जंडिआला गुरु के अधीन स्थित गांव रजधान के निवासी होने के नाते जरमनप्रीत सिंह की उपलब्धि हलके और अमृतसर जिले के लिए गर्व वाली बात है।
कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने आगे कहा, “जंडिआला गुरु हलके के लिए गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों में से जरमनप्रीत सिंह का गांव रजधान और गुरजंट सिंह का गांव खलहिरा इसी हलके में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि इस हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का ग्राम तिम्मोवाल भी जंडिआला गुरु हलके के नजदीक है। इससे न केवल इस इलाके के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि इलाके के अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरणा मिली है।
बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पिंड रजधान में जाकर जरमनप्रीत सिंह के घर पर हॉकी स्टार खिलाड़ी और उनके परिवार, के साथ उनकी माता कुलविंदर कौर और पिता बलबीर सिंह को बधाई दी।
———–
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।