*पंजाब सरकार द्वारा 10 सी.डी.पी.ओ को डी.पी.ओज के रूप में पदोन्नति: डॉ. बलजीत कौर*
2 years ago
**कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध *
*पंजाब सरकार द्वारा 10 सी.डी.पी.ओ को डी.पी.ओज के रूप में पदोन्नति: डॉ. बलजीत कौर*
*सी.डी.पी.ओज द्वारा लंबे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही थी*
चंडीगढ़ : Prime Punjab
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्यशील है, वहीं कर्मचारियों की भलाई और उन्हें समय पर पदोन्नति देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी के तहत, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सी.डी.पी.ओजकी लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओज) को जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डी.पी.ओज) के के तौर पर पदोन्नति दी गई है।
इस अवसर पर पदोन्नत जिला कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें समर्पण भाव और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए उनका भी यह कर्तव्य है कि वे हमेशा सेवा भाव से अपनी ड्यूटी निभाएं।
उल्लेखनीय है कि विभाग के 10 पदोन्नत जिला प्रोजेक्ट अधिकारियों में से एक अनुसूचित जाति से संबंधित है।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।