50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ग्रामीण विकास विभाग के टैक्स कलेक्टर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोरी का केस दर्ज
2 years ago
आरोपी ने बिलों के निपटारे के बदले 1,20,000 रुपये रिश्वत की थी मांग
चंडीगढ़ : Manvir Singh Walia
प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) खूहियां सरवर में तैनात टैक्स कलेक्टर गुलजीत सिंह के खिलाफ 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त टैक्स कलेक्टर के खिलाफ यह केस सुनील कुमार, निवासी गांव दीवान खेड़ा, तहसील अबोहर की ओर से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस ऑनलाइन शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता कस्बा खूहियां सरवर में निर्माण सामग्री की दुकान चला रहा है और उसने विभिन्न मौकों पर छह गांवों की पंचायतों को 8,62,989 रुपये की निर्माण सामग्री प्रदान की थी। उन्होंने आगे बताया कि इन बकाया बिलों के निपटारे के लिए उक्त कर टैक्स कलेक्टर ने शिकायतकर्ता से 1,20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और इस संबंध में टैक्स कलेक्टर 50,000 रुपये रिश्वत पहले ही ले चुका है। इसके उपरांत इस जांच रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हुआ कि उक्त आरोपी कर्मचारी ने उक्त बकाया बिलों का निपटारा करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत ली थी। इस संबंध में कर टैक्स कलेक्टर गुलजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।
More Stories
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।
ਜਲੰਧਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NIA ਕੋਰਟ ਦਾ ਓਪਨ-ਡੇਟਿਡ NBW ਜਾਰੀ।
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।