मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त
2 years ago
शोकग्रस्त परिवार के साथ दुख साझा किया
चंडीगढ़: Prime Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जो जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक कुलदीप सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बहादुर सपूत की महान कुर्बानी युवा पीढ़ी को देश के लिए मर-मिटने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन बहादुर सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए वचनबद्ध है जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद के परिवार को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी ताकि सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की इस विनम्र पहल से पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी और उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा।
More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।