पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने माता राजिंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया
2 years ago
चंडीगढ़, 21 सितंबर:Prime Punjab
पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन के सीनियर मीत प्रधान और वरिष्ठ पत्रकार गुरउपदेश भुल्लर के माता श्रीमती राजिंदर कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक बयान में विधानसभा स्पीकर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जिला मास मीडिया अधिकारी के रूप में सेवा में रहे 84 वर्षीय माता राजिंदर कौर का बीती रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और मोहाली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।
स्पीकर ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।
More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।