पटियाला-प्राइम पंजाब
पंजाब के पटियाला जिले में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उससे 6 माह तक रेप किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना घग्गा पुलिस केअनुसारआरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
एक विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके छह माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के पटियाला जिले की है। थाना घग्गा पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह के तौर पर में हुई है।
पीडि़त महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि 2017 में आरोपी घर आया था। इसी दौरान उसने चुपके से अश्लील वीडियो बना ली। बाद में इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी इस वीडियो को डिलीट करने का वादा कर 2017 से अप्रैल 2023 तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब महिला ने आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने ़ देनी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो विवाहिता के पति को भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना घग्गा पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।


More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਿਆ।