आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने तीन नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
चंडीगढ़, 7 दिसंबर-Prime Punjab
i
आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने विभाग में नियुक्त हुए तीन नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में उन्होंने विभाग में नियुक्त लॉ ऑफिसर कुलवंत सिंह और क्लर्क रूपाली एवं मिलनप्रीत कौर को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और विभागीय सचिव राहुल तिवारी भी उपस्थित थे।
श्री मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने ढाई वर्षों के कार्यकाल में अब तक 50,000 से अधिक कर्मचारियों की सरकारी भर्ती की है। आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने 223 कर्मचारियों की भर्ती की है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग आने वाले समय में रिक्त पदों को भरकर और अधिक भर्तियां करेगा।
आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके गृह राज्य में ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा, निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान किया गया है, जिससे निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है।
————-

More Stories
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।
ਜਲੰਧਰ ਗ੍ਰਨੇਡ ਹਮਲਾ ਮਾਮਲਾ: ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸ਼ਹਿਜ਼ਾਦ ਭੱਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ NIA ਕੋਰਟ ਦਾ ਓਪਨ-ਡੇਟਿਡ NBW ਜਾਰੀ।
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਝਗੜੇ-ਲੜਾਈ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ‘ਚ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 2 ਕਿਰਪਾਨ ਅਤੇ 1 ਬਾਈਕ ਬਰਾਮਦ।