जालंधर-मनवीर सिंह वालिया
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल कैंट जंडियाला रोड के छात्र श्रेयांश जैन ने पंजाब स्कूल स्टेट चैंपियनशिप अंडर-13 (ओपन) वर्ग में खेलकर प्रथम स्थान हासिल किया, जहाँ उसका चयन नेशनल स्कूल चैॅस चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश के लिए हुआ। श्रेयांश ने ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ में अंडर-14 वर्ग (लड़कों में) राज्य स्तर पर खेल कर प्रथम स्थान हासिल किया, जहाँ उसे पंजाब सरकार द्वारा ₹10,000 नकद इनाम देखकर पुरस्कृत किया गया। श्रेयांश ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल क्लासिकल फाइड रेटेड चैॅस टूर्नामेंट में 36 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए और उसे 5500 रुपए नकद राशि तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में श्रेयांश ने मुख्य वर्ग में 647 प्रतियोगियों में से ऑल इंडिया रैंक पर 37 वाँ स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में खेलकर उपविजेता रहे, जहाँ उसे 2100 रुपए नकद राशि तथा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट तथा प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली ने श्रेयांश जैन को उसकी इस सफलता पर बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।