जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब द्वारा छात्राओं के लिए नाइट स्काई वॉच का आयोजन किया गया। ग्रह एक सीधी रेखा में दिखे जो कि अद्भुत नकाारा था। यह सभी के लिए कभी न भूलने वाला पल था। इस प्रकार के आयोजन से एस्ट्रानमी की ओर युवाओं का स्थान खिंचता है। फिजिक्स विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा ने कहा कि इस खास दिन को प्लेनेट परेड कहा गया है क्योंकि इस दिन 6 ग्रह -वीनस, मार्स, जुपिटर, सैटर्न, यूरेनस व नैप्चयून एक सीधी रेखा में दिखे। इस दुर्लभ अवसर को देखने के लिए फिजिक्स विभाग से श्री सुशील कुमार द्वारा कॉलेज लॉन में हाई पावर टेलीस्कोप सेट किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, फैकल्टी सदस्यों व विद्यार्थियों ने जुपिटर व उसके चार चांद सैटर्न व उसके खूबसूरत रिंग्स, हैड प्लैनेट मार्च व इवनिंग स्टर वीनस को टैलीस्कोप से देखा। इस अवसर पर डॉ. सिमी गर्ग, सुश्री हरप्रीत कौर, डॉ. गगनदीप व डॉ. वीना अरोड़ा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एक मूवी भी दिखाई गई ताकि छात्राओं को ब्रह्मांड की जानकारी दी जा सके। इस आयोजन में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने भारत सरकार के बायोटेक्नालिजी विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी ग्रांट के अन्तर्गत कालेज ने हाई पॉवर टेलीस्कोप खरीदा तथा यह आयोजन किया। उन्होंने विभाग की भी सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शहरवासी भी ग्रहों के लिहाज से अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं।


More Stories
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਬੰਬ ਸਕੁਐਡ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ, ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਸਰਚ ਅਪਰੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ।
‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ – ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ, 15 ਹੌਟਸਪੌਟਸ ‘ਤੇ CASO ਦੌਰਾਨ 40 ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ‘ਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ 30 ਟੀਮਾਂ ਦੇ 300 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਫੀਲਡ ‘ਚ ਉੱਤਰੇ, CASO Operation ‘ਚ 14 ਕਾਬੂ।