Jalandhar-Manvir Singh Walia
पंजाबी फिल्म ‘होशियार सिंह’ के मुय कलाकारों सतिंदर सरताज और सिमी चाहल ने हंस राज महिला महाविद्यालय में अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन की। प्रसिद्ध गायक सरताज ने अपने कई मशहूर गीत सुनाए। फिल्म की नायिका सिमी चाहल ने प्रिंसिपल प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, स्टाफ और छात्रों को ‘होशियार सिंह’ देखने के लिए आमंत्रित किया। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप ने पंजाबी संगीत और फिल्म उद्योग में सरताज के योगदान की सराहना की। छात्रों ने सरताज की परफारमेंस का बहुत आनंद लिया और आगामी फिल्म ‘होशियार सिंह’ के लिए अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। अभिनेता प्रकाश गादू और सीमा कौशल भी टीम के साथ थे। टीम मैनेजर और मीडिया सलाहकार भी वहां मौजूद थे। एचएमवी की परंपरा के अनुसार, डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप ने फिल्म की टीम को फुलकारी भेंट की। मंच का संचालन श्रीमती कुलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।


More Stories
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਵਾਗਤ, ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਵੰਡਿਆ।