featured

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘सर्वाेत्तम वोटर शिक्षा और जागरूकता मुहिम- 2024’ के लिए मीडिया ऐवार्डों का ऐलान – भारत निर्वाचन आयोग ने प्रिंट मीडिया, टैलिविज़न, रेडियो और ऑनलाईन/ सोशल मीडिया से ऐंटरियां माँगीं – सिबिन सी – 10 दिसंबर तक भेजी जा सकती हैं ऐंटरियां चंडीगढ़, 3 दिसंबरः भारत निर्वाचन आयोग ने 2024 के दौरान वोटर शिक्षा और चुनाव जागरूकता को उत्साहित करने के लिए मीडिया हाऊसों के शानदार यत्नों को मान्यता देने के मद्देनज़र विशेष मीडिया ऐवार्डों का ऐलान किया है। यह पुरस्कार उन मुहिमों को सम्मान के तौर पर दिए जाएंगे जिन्होंने वोटिंग प्रक्रिया, मतदान सम्बन्धित ‘आई. टी. ऐपलीकेशनों और अन्य मुख्य चुनाव विषयों के बारे जागरूकता पैदा करके वोटरों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान डाला है। पुरस्कार, एक प्रशंसा पत्र और मोमैंटो के रूप में होंगे, जोकि राष्ट्रीय वोटर दिवस, 25 जनवरी, 2025 को दिए जाएंगे। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों, प्रिंट मीडिया, टैलिविज़न, रेडियो और ऑनलाईन/ सोशल मीडिया को दिए जाएंगे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन पुरस्कारों का मूल्यांकन वोटर जागरूकता मुहिमों की क्वालिटी, पेश की गई जानकारी की भरोसे योग्यता और मुहिम की तरफ से कवर किये दायरे पर आधारित होगा। भारत निर्वाचन आयोग के पत्र अनुसार, ‘‘ हम ऐसीं मुहिमों की तलाश कर रहे हैं जो निष्पक्ष मतदान की महत्ता को प्रभावी ढंग से उजागर करने, आई. टी. नवीनताओं के योग्य प्रयोग और भ्रामक जानकारी से निपटने के साथ-साथ जन जागरूकता पर सकारात्मक प्रभाव डालती हों। एक प्रवक्ता की तरफ से हरेक श्रेणी के लिए मुख्य शर्तों के बारे विस्तार में जानकारी दी गई है- ’प्रिंट मीडिया: ऐंटरियां भेजते समय किये गए काम का पूरा विवरण, प्रकाशित लेखों की संख्या, कुल प्रिंट एरिया और जन भागीदारी सम्बन्धी गतिविधियां शामिल होनीं चाहिए। सम्बन्धित लेखों की एक साफ्ट कापी, वैब लिंक या हार्ड कापी भी प्रदान की जाये।’ ’टैलिविज़न और रेडियो- ‘ऐंटरियों में सी. डी., डी. वी. डी., या पैन ड्राइव के द्वारा डाटा प्रदान किया जाना चाहिए, जिसमें मियाद सम्बन्धी, लगातारता और कुल प्रसारण समय के विवरण शामिल हों। सीधा जन सम्मिलन जैसी अन्य गतिविधियों भी को भी उजागर किया जाये। ’आनलाईन/ सोशल मीडिया: सम्बन्धित लिंकों या पी. डी. ऐफ़ज़. के साथ पोस्टों, ब्लॉग, टवीटस या मुहिमों के बारे जानकारी दी जाये। मुहिम के प्रभाव के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का विस्तृत विवरण भी दिया जाये। सभी ऐंटरियां 2024 के दौरान प्रकाशित, प्रसारण या पोस्ट की होनी चाहिए। अंग्रेज़ी या हिंदी के इलावा अन्य भाषाओं में ऐंटरियों के साथ अंग्रेज़ी अनुवाद शामिल होना चाहिए। ऐंटरियों में मीडिया हाऊस का नाम, पता और संपर्क विवरण शामिल होने चाहिएं जो 10 दिसंबर, 2024 तक राजेश कुमार सिंह, अंडर सैक्ट्री (संचार) भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नईं दिल्ली- 110001 के पते पर जमा करवाए जा सकते हैं। ईमेल है media-division@eci.gov.in. मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने चुनाव जागरूकता पैदा करने के लगातार यत्नों के लिए मीडिया हाऊसों का धन्यवाद किया है और भविष्य में मतदान के दौरान अपना योगदान जारी रखने के लिए उत्साहित किया है। ————— diprpunjab.gov.in Directorate of Information & Public Relations Punjab

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘सर्वाेत्तम वोटर शिक्षा और जागरूकता मुहिम- 2024’ के लिए मीडिया ऐवार्डों का ऐलान - भारत निर्वाचन...

“प्यार की नई शुरुआत, परिवार के साथ ज़ी पंजाबी के नए शो “नवां मोड़”, आज शाम 7 बजे केवल ज़ी पंजाबी पर!! आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! ज़ी पंजाबी का मोस्ट अवेटेड शो नवां मोड़ का प्रीमियर आज शाम 7:00 बजे होगा। अंगद के रूप में नवदीप सिंह बाजवा, रिद्धि के रूप में जागृति ठाकुर, मायरा के रूप में याशिका शर्मा, कियारा के रूप में मान्या धवन और आरव के रूप में अथर्व भाटिया सहित असाधारण कलाकारों के साथ, यह दिल छू लेने वाला नाटक टेलीविजन पर पारिवारिक कथाओं को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।नवां मोड़ रिद्धि और अंगद की सामाजिक रूप से प्रगतिशील कहानी प्रस्तुत करता है, जो अपने साथियों को खोने के बाद जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए एक-दूसरे में ताकत पाते हैं। साथ मिलकर, वे लचीलापन, प्रेम और पारिवारिक बंधन की शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने बच्चों के लिए एक पोषण और सहायक वातावरण बनाते हैं। शो पर अपने विचार साझा करते हुए, नवदीप सिंह बाजवा ने कहा, “नवा मोड़ जीवन की चुनौतियों के बीच दूसरा मौका और आशा खोजने की कहानी है। अंगद की भूमिका निभाना एक गहरी भावनात्मक यात्रा रही है, और मेरा मानना है कि दर्शक उन हार्दिक भावनाओं और रिश्तों से जुड़ाव महसूस करेंगे जिन्हें हम स्क्रीन पर लाते हैं।” जागृति ठाकुर ने कहा, “रिधि की कहानी साहस और दृढ़ता की है। एक माँ के रूप में उनकी ताकत और अपने जीवन के पुनर्निर्माण की दिशा में उनकी यात्रा कुछ ऐसी है जो दर्शकों को पसंद आएगी। मैं ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।” प्यार, लचीलेपन और नई शुरुआत की दिल छू लेने वाली कहानी, नवा मोड़ का प्रीमियर देखना न भूलें, हर सोमवार से शनिवार शाम 7:00 बजे, केवल ज़ी पंजाबी पर! One attachment • Scanned by Gmail

आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! ज़ी पंजाबी का मोस्ट अवेटेड शो नवां मोड़ का प्रीमियर आज शाम 7:00 बजे होगा। अंगद...

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट संस्थानों, व्यक्तियों, खिलाड़ियों और अधिकारियों का सम्मान दिव्यांगजनों की समस्याओं के...

ਜੀ.ਐਸ.ਟੀ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੈਕਸਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਾਰਨ ਹੋਏ ਮਾਲੀਏ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-Prime Punjab...

•ਸਮਝੌਤੇ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਇਮਾਰਤਾਂ, ਉਦਯੋਗ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੈਕਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਊਰਜਾ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਤੇ ਊਰਜਾ ਸੰਭਾਲ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਖੋਜ ਅਤੇ ਨਵੀਨ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ...

- पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध - गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का हथियारों की खेप...

JalaNdHAR--Manvir Singh WaLia नोसेंट हार की 'प्री-प्राइमरी कक्षाओं' (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड तथा...

पछवाड़ा खदान से पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन को प्रति लाख मीट्रिक टन कोयले पर 11 करोड़ रुपये की बचत खदान...

ज़ी पंजाबी अपनी नई पेशकश, नवा मोड़ के साथ दर्शकों को खुश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका...