dsp – Prime Punjab https://primepunjab.com/home . Thu, 19 Sep 2024 15:07:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/07/BIG-150x150-1.jpg dsp – Prime Punjab https://primepunjab.com/home 32 32 पंजाब पुलिस की ए.एन.टी.एफ. ने डी.एस.पी. वविंदर महाजन पर नशा सप्लायरों से मिलीभगत के आरोप में दर्ज किया मामला https://primepunjab.com/home/2024/09/19/punjab-polices-antf-books-dsp-vavinder-mahajan-for-conniving-with-drug-suppliers/ Thu, 19 Sep 2024 15:02:41 +0000 https://primepunjab.com/home/?p=7860 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई ज़ीरो टॉलरेंस नीति

ए.एन.टी.एफ. ने डी.एस.पी. वविंदर महाजन और उसके साथी अखिल जय सिंह द्वारा अपनाई गई रिश्वतखोरी की चौंकाने वाली योजना का किया पर्दाफाश: डी.जी.पी. गौरव यादव

आरोपी डी.एस.पी. ने फार्मा कंपनी को कानूनी परिणामों से बचाने के लिए वसूली 45 लाख रुपये की रिश्वत: डी.जी.पी. पंजाब

अमृतसर में डी.एस.पी. महाजन के निवास पर मारा गया छापा, पर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर: विशेष डी.जी.पी. ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह

चंडीगढ़, 19 सितंबर: Prime Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के मद्देनज़र, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर डी.एस.पी. वविंदर कुमार महाजन के खिलाफ भ्रष्ट गतिविधियों में ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी डी.जी.पी. गौरव यादव ने गुरुवार को दी।

इस संबंध में, भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा 7 और 8 तथा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 59 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जो किए गए अपराधों की गंभीरता और पद के दुरुपयोग को उजागर करती है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. ने 1.98 करोड़ अल्प्राज़ोलम गोलियां और 40 किलोग्राम कच्ची अल्प्राज़ोलम ज़ब्त करने संबंधी मामले में दर्ज फरवरी 2024 के केस की ताजा जांच के बाद अपने ही रैंक में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए खुलासा किया कि डी.एस.पी. (ए.एन.टी.एफ.) के पद पर तैनात वविंदर कुमार महाजन और उसका साथी अखिल जय सिंह निवासी लखनऊ, रिश्वतखोरी की एक चौंकाने वाली योजना में शामिल थे। इस समय डी.एस.पी. महाजन 9वीं बटालियन पी.ए.पी., अमृतसर में डी.एस.पी. के रूप में तैनात है।

डी.जी.पी. ने कहा कि मई 2024 में मैसर्स समीलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज़ में संयुक्त निरीक्षण के दौरान, ए.एन.टी.एफ. टीम को एनडीपीएस अधिनियम के गंभीर उल्लंघन का पता चला। उन्होंने आगे कहा कि इस केस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डी.एस.पी. महाजन ने कानूनी परिणामों से बचाने के लिए मैसर्स एस्टर फार्मा से 45 लाख रुपये रिश्वत ली थी।

अधिक जानकारी साझा करते हुए विशेष डी.जी.पी. ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह ने बताया कि दो प्रमुख गवाहों द्वारा न्यायिक अधिकारी के समक्ष स्वेच्छा से बयान देने और वित्तीय एवं तकनीकी सबूतों की पुष्टि होने के बाद आरोपी डी.एस.पी. महाजन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ, जिसके कारण ए.एन.टी.एफ. ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि ए.एन.टी.एफ. की टीम ने आरोपी डी.एस.पी. के अमृतसर स्थित घर पर छापा मारा, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी डी.एस.पी. फरार है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह उल्लेखनीय है कि यह साहसिक कार्रवाई पंजाब पुलिस के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जहां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ईमानदारी और कानून हमेशा बरकरार हैं।

]]>
ड्यूटी के दौरान मारे गए डी.एस.पी. की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का फैसला https://primepunjab.com/home/2024/08/30/%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%a1%e0%a5%80/ Fri, 30 Aug 2024 08:02:46 +0000 https://primepunjab.com/home/?p=7205 जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया

मानवीय सरोकारों को ध्यान में रखते हुए लिए गए फैसले में, पंजाब कैबिनेट ने ड्यूटी के दौरान मारे गए डी.एस.पी. की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत, दिवंगत डी.एस.पी. संदीप सिंह की पत्नी रुपिंदर कौर को अनुकंपा के आधार पर नायब तहसीलदार नियुक्त किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पी.पी.एस. अधिकारी संदीप सिंह की चुनाव ड्यूटी करते हुए 5 और 6 अप्रैल 2024 की मध्यरात्रि को एक सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी।

]]>
डीएसपी की हत्या का राज खुला https://primepunjab.com/home/2024/01/03/murder-case-of-dsp-solved-by-police/ Wed, 03 Jan 2024 14:59:29 +0000 https://primepunjab.com/home/?p=2335 जालन्धर-प्राईम पंजाब
जालन्धर में डी.एस.पी. दलबीर सिंह की हुई हत्या के मामले पुलिस के हाथ सफलता लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डी.एस.पी. के हत्यारे ऑटो चालक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में डी.एसपी. दलबीर सिंह बैठ कर निकला था उसी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है। उसी ने डी.एस.पी. के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी जालन्धर के लांबड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ऑटो चालक ने इस दौरान वर्कशाप चौक के पास ही स्थितएकेढाबे से शराब पी थी। शराब पीने के दौरान डीएसपी द्वारा ऑटो चालक को गालियां निकालने पर वह गुस्से में आ गाय और उसने डीएसपी को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले डीएसपी दलबीर सिंह ने ऑटो चालक पर पिस्टल भी तानी थी। डीएसपी की पिस्टल से ही ऑटो चालक ने उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या की थी। मामले में पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए सी.सी.टी.वी. को खंगाला तो वर्कशाप चौक में लगे कैमरे में आरोपी कैद हुआ था। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने के बाद हरकत में आई और जांच तेज कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक दलबीर सिंह का कल पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
जालन्धर में डीएसपी का शव मिलने से हडक़ंप, हादसा या हत्या.? https://primepunjab.com/home/2024/01/02/dead-body-of-dsp-found-in-jalandhar/ Tue, 02 Jan 2024 14:33:16 +0000 https://primepunjab.com/home/?p=2313 जालन्ध-प्राइम पंजाब
पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात डीएसपी दलबीर संगरूर के गांव लद्धा कोठी का रहने वाला था। दलबीर सिंह ने कुछ दिन पहले मकसूदां इलाके में गोली चलाई थी जिसको लेकर वह चर्चा में थे। पंजाब के जालन्धर शहर में सोमवार की सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह का शव संदिग्धावस्था में मिला। दलबीर सिंह मूलरूप से कपूरथला के गांव खोजेवाल के रहने वाले थे और जालन्धर स्थित पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक दलबीर सिंह नए साल पर पार्टी करने अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकले थे। देर रात को डीएसपी दलबीर सिंह को उनके दोस्तों ने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से वह लापता थे। पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।
डीएसपी दलबीर सिंह का शव बल्टन पार्क वाली रोड पर मिला। पर्स से उनकी पहचान हुई। इसके बाद परिवार और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पर्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। डीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हादसे का लग रहा है। रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। सिर पर चोट लगने की वजह से उनकी जान चली गई। वहीं पुलिस की टीमें अन्य एंगल से भी जांच कर रही हैं। बस स्टैंड से बस्ती बावा खेल तक के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि डीएसपी दलबीर सिंह मानसिक रूप से भी बीमार चल रहे थे। जालन्धर पुलिस हत्या के मामले से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ जाते वक्त डीएसपी दलबीर सिंह घर से अपनी सरकारी पिस्तौल लेकर गए थे। मगर शव के पास पिस्टल नहीं मिला। डीएसपी के दोस्तों के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है।पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

]]>