LONDON – Prime Punjab https://primepunjab.com/home . Fri, 12 Jan 2024 14:29:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/07/BIG-150x150-1.jpg LONDON – Prime Punjab https://primepunjab.com/home 32 32 लंदन में अपने जन्म दिन की पार्टी से लापता जालंधर के युवक का शव घर पहुंचा https://primepunjab.com/home/2024/01/12/jalandhar-guy-dies-at-londen/ Fri, 12 Jan 2024 12:56:23 +0000 https://primepunjab.com/home/?p=2482 जालन्धर-प्राईम पंजाब
लंदन में रहते जालन्धर के गुरशमन सिंह भाटिया का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी के बाद अचानक गुरशमन सिंह लापता हो गए। तीन दिन बाद उनकी लाश नहर से बरामद हुई। अब परिवार गुरशमन का शव लेकर जालंधर पहुंचा। यहां पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरशमन सिंह भाटिया (23) का शव इंग्लैंड से जालन्धर लाया गया। इसके बाद यहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। जालंधर के मॉडल टाउन के निवासी गुरशमन सिंह भाटिया 15 दिसंबर को लंदन में लापता हो गए थे। वहां की पुलिस ने तीन दिन बाद उनके शव को बरामद किया था। गुरशमन ईस्ट लंदन पढ़ाई करने गया था। अंतिम बार उसे पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया था। उसे 15 दिन बाद ही एमबीए की डिग्री मिलने वाली थी।
गुरशमन के लापता होने के बाद से ही परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश में जुटा था। मगर तीन दिन तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा। चौथे दिन गुरशमन के किसी दोस्त ने परिवार को फोन से जानकारी दी गई कि नहर से एक शव मिला है। यह गुरशमन का बताया जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोग लंदन के लिए रवाना हुए। इससे पहले भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर युवक के लापता होने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उसके नहर में डूबने की बात सामने आई।
जालंधर मॉडल टाउन कमेटी के पदाधिकारी राजीव दुग्गल ने बताया कि गुरशमन का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद 15 दिसंबर की रात सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद से गुरशमन लापता था। करीब 15 दिन बाद गुरशमन को यूके से एमबीए की डिग्री मिलने वाली थी। परिवार अर्जेंट वीजा लगवा पर वहां पहुंचा। जानकारी के अनुसार गुरशमन भाटिया बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। उसने लंदन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। उसके लापता होने की सूचना के बाद से ही पूरे परिवार में शोक छाया हुआ था। उसको तलाश किया जा रहा था। तभी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

]]>