schools – Prime Punjab https://primepunjab.com/home . Sun, 03 Dec 2023 09:15:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/07/BIG-150x150-1.jpg schools – Prime Punjab https://primepunjab.com/home 32 32 सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव https://primepunjab.com/home/2023/12/03/time-table-changed-of-schools-in-punjab/ Sun, 03 Dec 2023 08:42:04 +0000 https://primepunjab.com/home/?p=1790 जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया

सरहदी राज्य पंजाब के कई जिलों में पड़ रही जोरदार धुंध के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त व निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दियाया है। अब ये स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश सोमवार से लागू होंगे। पंजाब केशिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह कदम उठाया है। यह आदेश सारे प्राइमरी, मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होंगे।पंजाब में रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कल शनिवार को 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इस तरह से दो दिनों में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। उधर, मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय घनी धुंध छाई रहेगी।
मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक घनी धुंध के कारण आने वाले दिनों में पंजाब में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। शनिवार को सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मोगा के बुध सिंह वाला का रहा है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 10.0, लुधियाना का 11.8, पटियाला का 11.0, पठानकोट का 10.4, बठिंडा का 9.6, फरीदकोट का 8.5, गुरदासपुर का 10.5, बरनाला का 9.2, फिरोजपुर का 9.0, जालंधर का 10.7, मोहाली का 12.6 और रोपड़ का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन फिलहाल यह सामान्य के नजदीक ही बना है। सबसे अधिक 26.4 डिारातग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में मौसम लगातार शुष्क हीबने रहने की भविष्यवाणी की है।

 

 

 

 

]]>