जालन्धर-मनवीर सिंह वालिया
हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक (जर्नलिकम एंड मीडिया) सेमेस्टर-2 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में शीर्ष पोजीशनें प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। सीमा ने 400 में से 332 अंक प्राप्त कर प्रथम पोजीशन, रीना ने 330 अंकों से द्वितीय पोजीशन, दमनप्रीत कौर ने 326 अंकों से तृतीय पोजीशन व दीपा ने 323 अंकों से चतुर्थ पोजीशन, दीक्षा ने 316 अंकों से पांचवीं पोजीशन, ऋचा ने 305 अंकों से छठी, अंजलि ने 282 अंकों से नौवीं पोजीशन, महक ने 278 अंकों से दसवीं पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा, सुश्री प्रियंका जैन व श्रीमती प्रिया शर्मा भी उपस्थित थे।

More Stories
ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਟਰੈਫਿਕ ਸਟਾਫ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਅ:ਧ 207 MV ਐਕਟ ਅਧੀਨ ਜਬਤ ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੀ ਨਿਲਾਮੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।
बाइपोलर’ के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर।
18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या शर्मा ने भारतीय योग परंपरा को नई पहचान प्रदान की।