मोहाली-प्राइम पंजाब
पंजाब के मोहाली के पास मुल्लांपुर में एक टैक्सी चालक की देर रात चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सेक्टर 43 से देर रात को निजी कंपनी की टैक्सी न्यू चंडीगढ़ के लिए बुक की गई थी। मनोहर लाल हाउसिंग सोसाइटी के पास किसी बात को लेकर टैक्सी चालक और सवारी के बीच झगड़ा हो गया।अंदेशा जताया जा रहा है इसी के बाद चालक को बुरी तरह से चाकुओं से गोदा गया। उसकी कार में भी तोडफ़ोड़ की गई है। मृतक टैक्सी चालक की पहचान धर्मपाल (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीजीआई ले जाते समय ही युवक ने दम तोड़ दिया था। वह जीरकपुर में अपनी बहन के पास रहता था। जांच के अनुसार मृतक राजस्थान का रहने वाला है और पिछले 10 साल से चंडीगढ़ में रहकर अपने भाई के साथ निजी कंपनी में टैक्सी चलाता था।आसपास के लोगों के अनुसार, युवक के गले से खून बह रहा था और वह अपनी टैक्सी से आधा किलोमीटर दूर आकर गिरा और हॉस्पिटल जाने के लिए कह रहा था। राहगीरों ने उसके फोन से उसके भाई को फोन किया जो मौके पर पहुंच गया था। हालांकि उससे पहले पुलिस युवक को पीजीआई ले गई थी जहां उसकी मौत हो गई।


More Stories
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫ਼ਲਤਾ, ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਹੈਪੀ ਬਹਿਮਣ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ‘ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਮਹਿਲਾ ਸਾਥੀ ਵੀ ਕਾਬੂ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਤੇ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ, 2 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ 300 ਮੁਲਜ਼ਮ ਕਾਬੂ, 16.7 ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ 3 ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ।