तलाकशुदा महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने एक युवक के खिलाफ द्ष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी आपत्तिजनक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
मझोला क्षेत्र की रहनेवाली तलाकशुदा महिला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह किराए का कमरा लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में बच्चों के साथ रहती है। इस बीच बाग निवासी फिरोज ने उससे संपर्क किया। नजदीकी बढऩे पर फिरोज ने वादा किया कि वह भाई बनकर उसकी मदद करेगा। वह कोई बात होने पर महिला के घर आता जाता था। 15 जून की रात करीब 12 बजे वह महिला के कमरे में आया। आते ही उसने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसने महिला को आतंकित कर रेप किया। चीखने पर उसके आठ साल के बेटे की नींद टूट गई। शोर मचाने पर पड़ोस की महिलाएं आ गई। फिरोज ने भागते समय धमकी दी कि वह आपत्तिजनक स्थित में वीडियो बनाया है। शिकायत करने पर वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। 26 अगस्त की दोपहर भी वह महिला के कमरे में आया।उसने झांसा दिया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह वीडियो अपने मोबाइल से हटा देगा। उसने फिर धमकाकर दुष्कर्म किया। धमकी से परेशान होकर महिला ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन थाने में केस दर्ज नहीं किया गया।महिला ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया तो सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस बारे में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।