पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की महिला सशक्तिकरण सेल और महिला हेल्पर्स ऑर्गनाइजेशन ने महिलाओं की आत्मरक्षा से संबंधित एक शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 16 अक्टूबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया गया था। जिसमें कॉलेज की सभी कक्षाओं की 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।इस शिविर में कोबरा कराटे सेंटर द्वारा छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का उद्देश्य लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा के समय अपनी रक्षा करने के लिए मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाना है। श्री विनोद दादाजी, प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के ऐसे प्रयासों के लिए श्रीमती कवलजीत कौर (प्रभारी, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ), श्रीमती अकविंदर कौर, मेंबर डॉ सुगंधी भंडारी, श्रीमती शिखा पुरी एवम मिस दिनाक्षी की सराहना की ।
More Stories
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ की, दो और एफआईआर दर्ज; कुल संख्या हुई 10
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर लोगों को बधाई
पंजाब विधानसभा स्पीकर द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई