मोगा-प्राइम पंजाब
पंजाब के मोगा जिले से एक बड़ी खबर मिली है। जिलेमेें शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। वहां परअजीतवाल के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। दूल्हे की कार अजीतवाल के पास खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक जख्मी है। उसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इस हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सिमरन कौर और एक चार साल के बच्ची अर्शदीप की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब यह हादसा धुंध की वजह से हुआ है। मौके पर ही चारों की मौत हो गई। वहीं थाना अजीतवाल के एसएचओ ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे मोगा-लुधियाना रोड पर अजीतवाल के पास हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सिमरन कौर और चार साल की बच्ची अर्शदीप की मौत हुई है। कार चालक की हालत नाजुक है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।
SSP ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਕ੍ਰਾਈਮ ਰਿਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ – ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਐਕਸ਼ਨ ਦੇ ਹੁਕਮ।