सरहिंद-प्रांइम पंजाब
पंजाब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एक एएसआई संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की कार सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे से मिली है। कार से बरामद सुसाइड नोट में जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह गत रात ड्यूटी से गांव चरणार्थल स्थित अपने घर नहीं पहुंचा और सुबह उसकी कार सरहिंद नहर के पास खड़ी मिली। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर में एएसआई की तलाश की जा रही है। लापता सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे लगातार परेशान करते थे। वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਐਸਡੀਓ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
15 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹਾਈ ਅਲਰਟ: ISI ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਮਾਹੌਲ ਖ਼ਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਫ਼ਿਰਾਕ ‘ਚ।
ਸੰਗਰੂਰ BJP ਦਫ਼ਤਰ ‘ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਹਮਲਾ 24 ਘੰਟੇ ‘ਚ ਸੁਲਝਿਆ: 2 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, “ਰਾਣਾ ਭਾਈ” ਦੇ ਸੰਪਰਕ ‘ਚ ਸਨ ਮੁਲਜ਼ਮ।