होशियारपुर-प्राइम पंजाब
पंजाब के होशियारपुर नगर में ऊना रोड पर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर के पास एक पीजी में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो पीजी के सिक्योरिटी गार्ड को दोपहर में एक छात्र ने आकर उसे बताया कि इजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र आदित्य यादव ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया है। आदित्य चंडीगढ़ का रहने वाला था।जिसके बाद उसने जाकर देखा तो वहां आदित्य यादव का शव पंखे से लटका था। इसके बाद तुरंत जानकारी थाना थाना सदर की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना स0दर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मृतक का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।मामले की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर ने बताया कि इस संबंध में जाच की जा रही है और इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उनका जानकारी दी है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह डिप्रेशन में था।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।