![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2024/01/ddddddddddddddddd.jpg)
चंडीगढ़-प्राइम पंजाब
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का शनिवार देर शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने श्मशान घाट में हरमोहन धवन अमर रहे के नारे लगाए। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजिल दी। उनके निधन से पूरे चंडीगढ़ में शोक की लहर है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं पूर्व सांसद सत्यपान जैन ने कहा कि हरमोहन धवन एक महान नेता थे। उन्होंने हमेशा चंडीगढ़ के लोगों, विशेषकर समाज के वंचित वर्ग के विकास और कल्याण की लड़ाई लड़ी। चंडीगढ़ के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। वह 1989 में तत्कालीन कानून मंत्री जगन्नाथ कौशल को हराकर सांसद और केंद्र में मंत्री बने थे। हालांकि तब संसद का कार्यकाल लगभग दो साल कम कर दिया गया था फिर भी उन्होंने एक नेता के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ी। मैं जननायक हरमोहन धवन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि हरमोहन धवन जहां भी होते थे, दोस्त बनाते थे। यह मेरे साथ चंडीगढ़ के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मिलनसार स्वभाव के चलते हर शख्स उनसे जुड़ाव महसूस करता था। व्यक्तिगत रूप से मैं उनके निधन को निजी क्षति के रूप में महसूस कर रहा हूं। हमारे संबंध बेहद सकारात्मक थे और उन्होंने मेरी एक चुनावी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। मुझे खेद है कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने नहीं जा सका, जिसके बारे में मैं काफी समय से सोच रहा था।
More Stories
इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के छात्रों का जे.ई.ई. मेन्स-1 (जनवरी-2025) में शानदार प्रदर्शन: एकमबीर ने हासिल किए 99.8 एनटीए स्कोर
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज