चंडीगढ़, 13 नवंबर:Prime Punjab
भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों, जिनमें 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल, 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला शामिल हैं, की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त संशोधन के लिए योग्यता तिथि 01.01.2025 होगी। मतदाता सूचियों की तैयारी 25.11.2024 (सोमवार) से 26.11.2024 (मंगलवार) तक की जाएगी और मतदाता सूचियों का प्रकाशन 27.11.2024 (बुधवार) को किया जाएगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय 27.11.2024 (बुधवार) से 12.12.2024 (गुरुवार) तक (कुल 15 दिन) का है और विशेष अभियान की तिथियां 30.11.2024 (शनिवार) और 08.12.2024 (रविवार) निर्धारित की गई हैं।
दावों और आपत्तियों का निपटारा 24.12.2024 (मंगलवार) तक किया जाएगा। मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की मंजूरी, डेटाबेस अपडेट और अनुपूरकों की छपाई 01.01.2025 (बुधवार) तक होगी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06.01.2025 को सोमवार के दिन होगा।
———–

More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।