Jatin kumar
जालंधर 6 अप्रैल : Prime Punjab
शहर में दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसकर हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बैंक स्टाफ समेत ग्राहकों में भय का माहौल |
स्थान – कुकी टाब के पास बैंक एन्क्लेव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो युवक बाइक पर पहुंचे। एक आरोपी अंदर दाखिल हुआ जबकि दूसरा बाहर खड़े होकर नजर रखता रहा।
बैंक के अंदर लुटेरे ने बैंक कैशियर को धमकाकर कैश मांगने लगा। कुछ सेकंड के बाद आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हालात को देखते हुए कर्मचारी को नकदी देनी पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ।
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਾ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦੇਹਾਂਤ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ।
14,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸਵਤ ਲੈਂਦਾ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ।