Manvir Singh Walia
जालंधर 7अप्रैल : Prime Punjab
जालंधर शहर के चौगिट्टी इलाके के गुरु नानक पुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां घर के बाहर 7 साल की बच्ची खेल रही थी, वही सड़क पर आ रही एक कार ने खेल रही बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है।

मिली हुई सूचना के अनुसार, कार चालक मोगा का रहने वाला था। कार मोड़ते समय गली में खेल रही बच्ची उसे दिखाई नहीं दी और बच्ची कार की चपेट में आ गई। कार चालक अपने रिश्तेदार से मिलने गुरु नानक पुरा वेस्ट आया था।यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,परिवार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
ਐਮ.ਆਰ.ਐਸ.ਏ.ਐਫ.ਪੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਕੈਡਿਟਾਂ ਨੂੰ ‘ਅਚੀਵਰਜ਼ ਐਵਾਰਡ’ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ।
जालंधर में हर रोज गोलियां, कत्ल और गैंगस्टर राज — आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह फेल!
ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਿਰਜਲਾ ਇਕਾਦਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਛਬੀਲ।