जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा 25 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार।

Manvir Singh Walia 

Jatin Kumar 

जालंधर 17अप्रैल:Prime Punjab 

जालंधर ग्रामीण पुलिस को नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एसएसपी स. हरविंदर सिंह विरक (PPS) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

यह कार्रवाई एसपी (तफ्तीश) विनीत अहलावत (IPS) एवं डीएसपी (डिटेक्टिव) इंदरजीत सिंह (PPS) की निगरानी में की गई, जबकि इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज CIA स्टाफ द्वारा महत्वपूर्ण सूचना एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

दिनांक 16.04.2026 को एएसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में CIA स्टाफ की टीम थाना आदमपुर क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग पर थी। इस दौरान बस स्टैंड आदमपुर के पास पुलिस पार्टी को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि जगप्रीत सिंह बंसल उर्फ जग्गी निवासी आदमपुर अपने घर के बाहर खड़े होकर हेरोइन बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। 

पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे रोड, यम्मी फास्ट फूड के पास, आदमपुर में रेड की गई, जहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान जगप्रीत सिंह बंसल उर्फ जग्गी पुत्र अमरजीत सिंह बंसल निवासी रेलवे रोड, आदमपुर का रहने वाला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।इस संबंध में थाना आदमपुर में FIR नंबर 73 दिनांक 16.04.2026 के तहत धारा 21B, 61, 85 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को कानून अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है और जिला कपूरथला के हमीरा एवं सुभानपुर क्षेत्रों से सस्ते दामों पर हेरोइन लाकर आदमपुर एवं भोगपुर क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपी के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की भी गहन जांच की जा रही है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया है। जांच जारी है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी जगप्रीत सिंह बंसल उर्फ जग्गी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके विरुद्ध पूर्व में FIR नंबर 211 दिनांक 07.09.2020 के तहत धारा 336 IPC एवं 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट, थाना आदमपुर में दर्ज है। इसके अतिरिक्त FIR नंबर 72 दिनांक 15.04.2026 के तहत धारा 22, 61, 85 NDPS एक्ट, थाना आदमपुर में भी नामजद किया गया है।