Manvir Singh Walia
जालंधर, 23. अप्रैल : Prime Punjab
‘गैंगस्टरां ते वार’ के 92वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 541 ठिकानों पर छापेमारी की।
मुहिम `गैंगस्टरा ते वार’ जसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
उन्होंने बताया कि 92वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,140 हो गई है।
पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।इस दौरान पुलिस टीमों ने 417वें दिन आज 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनसे 1.1 किलो हेरोइन, 67 किलो भुक्की, 514 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7,430 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 417 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,008 हो गई है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी राजी किया है।

More Stories
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਮੋਗਾ, ਸਰਹਿੰਦ ਅਤੇ ਸ਼ੰਬੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਧਮਾਕਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸੁਲਝਾਏ।
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ’ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 102ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 472 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 241 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ।
पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत।