पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, सरकार हालात संभालने में विफल।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar 

जालंधर, 6 मई : Prime Punjab 

जालंधर और अमृतसर में हाल ही में हुए बम धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी की प्रदेश में फेल हो चुकी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राठौर ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सरकार के हाथ से फिसलती नजर आ रही है और सरकार हालात पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। और दूसरी और मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं कि यह सब भारतीय जनता पार्टी करवा रही है मैं मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को याद दिलाने की कोशिश करना चाहता हूं कि आज पूरे देश में 22 से ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और वहां की कानून व्यवस्था पर भाजपा की सरकारों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है भाजपा शासित सभी प्रदेशों के नागरिक प्रदेश की सरकारों की कानून व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं और दूसरी और राठौर ने कहा कि आज पूरे पंजाब प्रदेश में लगातार हो रही घटनाएं इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन मौजूदा सरकार इस बुनियादी कर्तव्य को निभाने में असमर्थ दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है, जबकि जमीन पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

 

राठौर ने कहा कि प्रदेश में देश विरोधी तत्व लगातार सक्रिय हो रहे हैं और आम नागरिकों में भय का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की होगी।