Director : Manvir Singh Walia
Editor: Birkamal singh walia
जालंधर, (06 मई) : Prime Punjab
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पंजाब में हाल ही में जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
सुशील शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान देकर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश के 22 राज्यों में सरकार चला रही है और राष्ट्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसके विपरीत, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपने ही प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विफल साबित हो रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में देश विरोधी तत्व लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं और आए दिन कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।
सुशील शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार हालात संभालने में असमर्थ रहती है, तो केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि पंजाब में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके। इस मौके पर उनके साथ जिला महामंत्री राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी उपस्थित थे

More Stories
पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, सरकार हालात संभालने में विफल।
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ 15000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੀ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ।
ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ‘ਯੁਵਾ ਸਾਂਝ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ’ ਤਹਿਤ ਰਾਹ ਤੋੰ ਭਟਕੇ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ।