Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 18 जुलाई : Prime Punjab
भाजपा जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और वाराणसी के लिए नई ट्रेन सेवा सहित दर्जनों विकास परियोजनाओं की सौगात देना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार पंजाब को आधुनिक रेल सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत आधारभूत ढांचा दे रहे हैं। इससे प्रदेश के व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से पंजाब के विकास को नई दिशा मिल रही है और आने वाले समय में इसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा।
भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि यदि पंजाब में भी भाजपा की “डबल इंजन” सरकार बनेगी तो विकास कार्य कई गुना तेज होंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से प्रदेश नशा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बदहाल व्यवस्था से बाहर निकलकर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए मोदी–भाजपा का मॉडल सबसे मजबूत विकल्प है।
इस दौरान अशोक सरीन हिक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जालंधर और पंजाब को विकास की नई सौगातें देने के लिए धन्यवाद भी किया। उनके साथ इस मुलाकात में अमरजीत सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।