Pages

Pages

जालंधर में Kingdom Consultant फिर विवादों में – वीजा के नाम पर लाखों ठगने के आरोप, दफ्तर के बाहर किसानों का धरना।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 8 सितंबर : Prime Punjab 

शहर के सतनाम नगर मार्केट स्थित Kingdom Consultant एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गया है। कनाडा वीजा के नाम पर ठगी के आरोपों को लेकर आज किसानों ने दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया और धरना लगा दिया। पीड़ित परिवारों ने एजेंट पर लाखों रुपये हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर पैसे वापस नहीं हुए तो सड़क जाम किया जाएगा।

पहला मामला जगमेल सिंह का है, जिसने 11 महीने पहले अपनी बेटी के कनाडा वीजा के लिए एजेंट को 5.12 लाख रुपये दिए थे। पीड़ित का कहना है कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर वह दफ्तर आए थे, जहां स्टाफ ने 2 महीने में वीजा का आश्वासन दिया था। इसमें से 4.22 लाख रुपये ऑनलाइन दिए गए जिसके सबूत हैं, जबकि बाकी कैश दिया था। 8 महीने बाद एजेंट टालमटोल करने लगा। परिवार का आरोप है कि पैसे ब्याज पर लिए थे और अब उनका सदस्य अस्पताल में भर्ती है। एजेंट ने उन्हें 2 चेक दिए जो बाउंस हो गए।

दूसरा मामला विक्रम नामक व्यक्ति का है, जिसने अपने बच्चों के वीजा के लिए 6 लाख रुपये दिए थे। वीजा रिफ्यूज होने के बाद सितंबर में 4 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गया। पीड़ित ने भावना और बबीता नाम की स्टाफ मेंबर का जिक्र किया है। आज सुबह 9 बजे से दोनों परिवार दफ्तर में बैठे हैं लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं।

दूसरी तरफ Kingdom Consultant के कर्मी करण ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीजा रिफ्यूज होने के बाद जगमेल सिंह के परिवार से 2.80 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन अब परिवार 5 लाख रुपये पर अड़ा है। चेक बाउंस होने की बात मानते हुए भी उसने कहा कि वह 2.80 लाख देने को तैयार है। इसी तरह विक्रम को भी 4 लाख रुपये देने को तैयार है। 

किसानों ने कहा है कि यह इमिग्रेशन का मामला है, इसलिए वे पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे, बल्कि BKU जत्थेबंदी के जरिए ही अपना हक लेंगे। अगर आज भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन मोर्चा जारी रहेगा।