जालंधर, 9 सितंबर : Prime Punjab
पंजाब पुलिस के शिकायत निवारण सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए जालंधर में बड़ी बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब पुलिस के ADGP पब्लिक ग्रीवेंस एस. राय ने की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निपटारे के लिए सिस्टम में जल्द बड़े सुधार किए जाएंगे।
बैठक में जालंधर रेंज के DIG, सभी जिलों के SP और DSP स्तर के अधिकारियों के साथ ग्राउंड लेवल की समस्याओं पर मंथन हुआ। ADGP ने माना कि मौजूदा व्यवस्था में शिकायत दर्ज होने के बाद SMS तो आ जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को आज भी थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस खामी को दूर कर जवाबदेही तय की जाएगी। इस बैठक के सभी सुझाव चंडीगढ़ में DGP गौरव यादव के समक्ष रखे जाएंगे।
महिला सुरक्षा को लेकर ADGP ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर के सांझ केंद्रों में अब *’महिला मित्र’* कांसेप्ट शुरू किया गया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ही दूसरी महिला की शिकायत सुनेगी और उसका हल करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बढ़ रही दूरी को खत्म करना मुख्य लक्ष्य है, जैसे आतंकवाद के दौर में पुलिस-पब्लिक सांझ से सफलता मिली थी।
वहीं थानों में पेंडिंग शिकायतों पर ADGP ने कहा कि इसको लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही DGP की ओर से हर शिकायत के निपटारे के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाएगी, ताकि लोगों को इंसाफ के लिए इंतजार न करना पड़े।





More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।