जालंधर, 10 सितंबर : Prime Punjab
भारत की युवा योगासन खिलाड़ी वान्या शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वान्या ने दो स्वर्ण पदक जीतकर “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।
इस चैंपियनशिप का आयोजन 5 सितंबर को बैंकॉक में हुआ था, जिसमें 7 देशों – थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित अन्य देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वान्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और तिरंगे का मान बढ़ाया।
वान्या ने पहला गोल्ड मेडल उप-कनिष्ठ वर्ग की पारंपरिक योगासन स्पर्धा में जीता, जहाँ उन्होंने अद्भुत संतुलन, लचीलेपन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।
दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद आयोजकों ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” ट्रॉफी से सम्मानित किया। कम उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करना न सिर्फ वान्या बल्कि उनके परिवार, कोच और पूरे देश के लिए गर्व की बात है।




More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।