Pages

Pages

जालंधर की LPG संचालक का केंद्र के खिलाफ बिगुल – बोलीं- PNG के नाम पर LPG बंद करना बंद करो, 26 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन।

जालंधर, 11 सितंबर : Prime Punjab 

जालंधर की वरिष्ठ LPG डिस्ट्रीब्यूटर हरसिमरजीत कौर ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। LPG Distributors Association of India (LDAI) ने आरोप लगाया है कि सरकार PNG गैस को बढ़ावा देने के लिए जबरन LPG को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि 46 साल से सेवा दे रही हूं, ये लोकतंत्र है तानाशाही नहीं।

हरसिमरजीत ने कहा कि देश में सैकड़ों LPG एजेंसियां शहीद परिवारों, आर्मी विधवाओं को दी गई हैं। अगर PNG आने से LPG बंद होगी तो 15 से ज्यादा परिवार सिर्फ जालंधर में ही बेरोजगार हो जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कारगिल शहीद की पत्नी भी मौजूद थी, जिसे LPG एजेंसी मिली थी।

 

इसी के विरोध में एसोसिएशन ने 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स का आरोप है कि उपभोक्ताओं पर LPG सरेंडर कर PNG लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि PNG के लिए 8000 से 10000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

एसोसिएशन PNG का विरोध नहीं कर रही, उनकी मांग है कि उपभोक्ता को चुनने का हक दिया जाए। जबरन एक ही ईंधन पर निर्भर करने से भविष्य में एकाधिकार बनेगा और LPG डिस्ट्रीब्यूटर व उनके हजारों वर्करों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। उपभोक्ता को LPG और PNG दोनों का विकल्प मिलना चाहिए।