Pages

Pages

जालंधर में सफाई कर्मियों के मसीहा बने NC उपाध्यक्ष हरदीप गिल – दिल्ली में बनेगा वाल्मीकि समाज का पहला राष्ट्रीय स्मारक, पंजाब को लगाई फटकार।

जालंधर, 11 सितंबर : Prime Punjab 

जालंधर दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्या सिर्फ पंजाब की नहीं, पूरे देश की है, जिसे हल करने के लिए आयोग ने काम शुरू कर दिया है।

 

इस मौके पर गिल ने सबसे बड़ा ऐलान किया – आजादी के बाद पहली बार वाल्मीकि समाज के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के सम्मान में दिल्ली में एक ऐतिहासिक ‘राष्ट्रीय स्मारक’ बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसका ऐलान किया है, फंड जारी हो चुका है और 6 महीने में जमीन फाइनल कर काम शुरू होगा।

बरनाला हादसे पर गिल ने बताया कि आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई और पीड़ितों का पूरा इलाज व मुआवजा प्रशासन से दिलवाया। इस मामले की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह और सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई है, अब मामला सीधे उनके अधीन है।

 

गिल ने कहा कि सफाई कर्मियों के हक में पंजाब अन्य राज्यों से सबसे पीछे है। आयोग ने केंद्र को सिफारिश भेजी है कि सीवरमैनों को ‘रिस्क अलाउंस’, ज्यादा वेतन, Fully Skilled का दर्जा और हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड दिया जाए। साथ ही ‘नमस्ते योजना’ के तहत मशीनें खरीदने पर 25 से 50% सब्सिडी दी जा रही है, जिसका पंजाब के कर्मचारी लाभ लें।