Pages

Pages

6G रेस में सबसे आगे निकलेगा भारत! Jio ने दिखाया स्वदेशी Giga MIMO रेडियो, 5G से 5 गुना ज्यादा होगी कैपेसिटी।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 09 अक्टूबर : Prime Punjab 

टेलीकॉम सेक्टर में Jio ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है। दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में Jio ने दावा किया है कि जब 2030 में दुनिया 6G के स्टैंडर्ड फाइनल करेगी, तब भारत इसे रोलआउट करने वाले शुरुआती देशों में होगा। कंपनी ने अपना प्री-6G स्टैक और भारत का पहला Giga MIMO रेडियो भी पेश किया है, जो 5G और 6G दोनों पर काम करने वाली कॉमन बेसबैंड यूनिट के साथ आएगा।

 

Jio के मुताबिक, 6G नेटवर्क की कैपेसिटी मौजूदा 5G के मुकाबले 5 गुना तक ज्यादा होगी और लेटेंसी 10 गुना कम हो जाएगी। आसान भाषा में, नेटवर्क एक साथ कई ज्यादा यूजर्स और डेटा को संभाल सकेगा और किसी भी कमांड का जवाब मिलने में लगने वाला समय लगभग खत्म हो जाएगा। इससे रियल-टाइम AI, होलोग्राफिक वीडियो कॉल, रिमोट मेडिकल सर्जरी और एजुकेशन जैसी सेवाओं में क्रांति आएगी।

6G की रेस सिर्फ स्पीड की नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टैंडर्ड तय करने की भी है। Jio का दावा है कि कंपनी ने अब तक 8,000 से ज्यादा पेटेंट फाइल किए हैं, जिनमें सैकड़ों 6G से जुड़े हैं। इसके अलावा ग्लोबल 6G स्टैंडर्ड्स में 934 से ज्यादा कंट्रीब्यूशन दिए हैं। कंपनी भविष्य के नेटवर्क को AI-नेटिव और क्वांटम-सेफ बनाने पर काम कर रही है, ताकि तेज रफ्तार के साथ सिक्योरिटी भी मजबूत रहे।

 

Jio की कोशिश सिर्फ नेटवर्क चलाने तक सीमित नहीं है। कंपनी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, पेटेंट और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स – चारों मोर्चों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। अपने इस विजन को Jio ‘India’s 6G in the Making’ और ‘From India to the World’ कह रहा है। कंपनी का कहना है कि 6G आने से किसान, डॉक्टर और छात्रों तक AI आधारित सेवाएं तुरंत और आसानी से पहुंच सकेंगी।