जालंधर, 27अक्तूबर : Prime Punjab
जालंधर की प्रीत कंवल ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “Mrs.Glamour Icon of India 2026”का खिताब जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता मोहाली स्थित रयात एंड बाहरा यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। इसका आयोजन वर्सेटाइल जैगज़ एंटरटेनमेंट की सुश्री सोनाली शरमा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मैडम अनुपमा बैतिश (प्रथम रनर-अप – मिसेज़ फॉरएवर इंडिया) और मिस्टर राहुल (पूर्व मिस्टर पंजाब) शामिल थे।
इस प्रतियोगिता के दौरान तीन राउंड आयोजित किए गए, जिनमें नेशनल कॉस्ट्यूम, वेस्टर्न अटायर और इंट्रोडक्शन राउंड शामिल थे। सभी राउंड में प्रतिभागियों के प्रदर्शन और प्राप्त अंकों के आधार पर प्रीत कंवल को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही उन्हें “Mrs. Hardworking” के सब-टाइटल से भी सम्मानित किया गया।
प्रीत कंवल की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनकी यह सफलता मेहनत, आत्मविश्वास और लगन का प्रतीक है ।




More Stories
ਪੰਜਾਬ ‘ਚ 274 DSP-ACP ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਵੀ ਵੱਡੀ ਫੇਰਬਦਲ।
ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਨਹਿਰ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਲਾਸ਼ ਸੁੱਟਣ ਦਾ ਲਾਇਆ ਦੋਸ਼।
ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ‘ਚ ਏ.ਆਈ.ਯੂ. ਉੱਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ, 97 ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਭਾਗ।