मशहूर गायिका आशा भोसले जी अब नहीं रहे।

Jatin Kumar 

12 अप्रैल:Prime Punjab 

भारत संगीत जगत की मशहूर गायिका `आशा भोंसले ‘ जी इस दुनिया में नहीं रहे । मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्हानें अपनी आखिरी सांस ली। निधन के कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से दुनिया में सात दशकों तक राज किया।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए दुखी परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करें।