भगवंत मान के बेबुनियाद आरोपों के विरोध में भाजपा का आज रोष प्रदर्श।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor: Jatin kumar 

जालंधर, 7 मई : Prime Punjab 

भारतीय जनता पार्टी (जालंधर शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर एवं अमृतसर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए बेबुनियाद एवं निराधार आरोपों के विरोध में 8 मई (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे कचहरी चौक, जालंधर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

सुशील शर्मा ने बताया कि इसके उपरांत दोपहर 12 बजे जालंधर के पुलिस कमिश्नर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि इस रोष प्रदर्शन एवं पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपने के कार्यक्रम में भाजपा जालंधर शहरी के सभी 18 मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,पार्षद कुंवर सरताज, प्रमोद कश्यप, उपस्थित थे