जालन्धर-प्राइम पंजाब
थाना गोराया पुलिस ने गायक मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में धारा 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस हिंदू संगठनों के एसएसपी दफ्तर के बाहर बुधवार को प्रदर्शन की चेतावनी के बाद मंगलवार देर रात दर्ज किया गया। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने प्रेस वार्ता कर प्रदर्शन का एलान किया था, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया था। बता दें कि मास्टर सलीम जालंधर के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी पर विवादित बयान देकर विवादों में घिर गए थे। विवादित बयान का मामला अब कोर्ट भी पहुंच गया है। महानगर के थाना कैंट में मास्टर सलीम के खिलाफ दी गई शिकायत पर केस दर्ज न करने पर गौरव ने अदालत में थाना प्रभारी के खिलाफ धारा 156 (3) के तहत शिकायत दी और अपनी शिकायत में थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के निर्देश देने की अपील की है। गौरव की याचिका को स्वीकार कर जूनियर मजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास ने 21 सितंबर को थाना कैंट के प्रभारी को तलब किया। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिए कि थाना कैंट के थाना प्रभारी की जो शिकायत उनके पास पहुंची थी, उसके बारे में अपनी रिपोर्ट और जवाब कोर्ट में दें।


More Stories
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ AGTF ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਦੂਜਾ ਸ਼ੂਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੂਟਰ ਕਾਬੂ।
ਗ੍ਰੀਸ ‘ਚ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦਾ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਤਲ, ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚਣਗੇ ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਸ਼ਵ।
ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਕੇਸ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਸਫ਼ਲਤਾ, ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਹੈਪੀ ਬਹਿਮਣ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ‘ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਮਹਿਲਾ ਸਾਥੀ ਵੀ ਕਾਬੂ।