![](https://primepunjab.com/home/wp-content/uploads/2023/09/Girl.jpg)
बरेली-प्राइम पंजाब
यूपी के बरेली े के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का पति एक अपराध में जेल बंद है। इसका फायदा उठाकर उसके रिश्तेदार ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। वह महिला से फोन पर मीठी-मीठी बातें करने लगा। महिला को रिश्तेदार की नियत पर शक हुआ तो उसने बात करना बंद कर दिया। पीडि़ता ने अब रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बएजाज नगर गौंटिया निवासी महिला का पति तीन साल पहले जेल गया था। तभी रिश्तेदार उमरिया निवासी अमन उर्फ अमर घर आने लगा। फोन पर बातें करने लगा। महिला ने बात करने से मना किया तो घर आकर झगड़ा करने लगा। महिला ने उसकी जगतपुर चौकी पर शिकायत भी की है। इसके बाद अमन ने एक महिला को भेजकर बात करने का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर अमन रास्ते में महिला को परेशान करने लगा। एक दिन महिला को घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने अमन उर्फ अमर के खिलाफ आईजी से शिकायत की। बारादरी थाने में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More Stories
ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਦੋ ਕਾਬੂ
ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਕੁਸ਼ਲਤਾ ਅਤੇ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਨੂੰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਅਤੇ ਸਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਅਚਾਨਕ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।
अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने का मामला: पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 8 एफआईआरज दर्ज