Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 21 जून : Prime Punjab
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लवली यूनिवर्सिटी में 1200 छात्रों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि योग ने भारत को विश्व में नई पहचान दी है। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को ‘नशों को कहें ना’ की शपथ भी दिलाई।
नशे को जड़ से मिटाने का संकल्प:
मीडिया से बात करते हुए नवीन ने नशे को पंजाब के घर-घर का अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि हम अपनी जड़ें कमजोर नहीं होने देंगे और योग दिवस पर संकल्प लें कि नशे को जड़ से खत्म करेंगे। इसे उन्होंने पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन से जोड़ा।
नेताओं की मौजूदगी में दिखी एकजुटता:
इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, तरुण चुघ, सांसद अशोक मित्तल, विक्रम साहनी और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित कई नेता शामिल हुए। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया गया।





More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।
ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸਕ ਡਬਲ ਧਮਾਕਾ: ਪੁਰਸ਼ ਟੀਮ ਨੇ ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 5-1 ਨਾਲ ਹਰਾ ਕੇ ਜਿੱਤਿਆ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਜਾ ਗੋਲਡ, ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ-ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ।
ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – ਨਕੋਦਰ ‘ਚੋਂ 405 ਕਿਲੋ ਡੋਡੇ ਪੋਸਤ ਸਮੇਤ ਮੁਕਤਸਰ ਦਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ, ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ ਮਾਲ।