Pages

Pages

भाजपा युवा मोर्चा ने जालंधर में शुरू किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान।

Director : Manvir Singh Walia 

Editor : Jatin Kumar Sahota 

जालंधर, 5 जुलाई : Prime Punjab 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला जालंधर ने शनिवार को शीतला माता मंदिर स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से चलाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों और जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी प्रतीक कपूर, प्रदेश महामंत्री अब्बास शाकर, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अंकित सैनी, सचिव आशु, अंबा जी भरत महाजन और कार्यकारिणी सदस्य करण कपिल विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का ने बैठक की अध्यक्षता की।

 

जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का ने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों से सीखने में अधिक रुचि रखता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान युवाओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। जिला प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला महासचिव सूर्या मिश्रा और सह-प्रभारी वरुण दुबे ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

सूर्या मिश्रा और वरुण दुबे ने बताया कि जिला जालंधर के प्रत्येक मंडल और हर युवा कार्यकर्ता तक इस डिजिटल प्रशिक्षण को पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पूरा कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पंकज लुथरा, निखिल जोशी, प्रदीप शर्मा, गुरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।