Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 12 जुलाई : Prime Punjab
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार देर रात अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस हादसाग्रस्त हो गई। डमटाल थाना क्षेत्र के मोहटली रैंप के पास ‘लक्ष्मी हॉलिडेज’ की टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे जो जम्मू के कटरा से देहरादून जा रहे थे।
इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। अर्णी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजी।
हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। डमटाल पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है।


More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੋੜ, ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜੱਗਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਨੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ।
ਡਾ. ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈ ਕੇ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ, ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਅੰਬਿਕਾ ਸੋਨੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ।
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ – AK-47 ਤੇ 2 ਹੈਂਡ ਗ੍ਰਨੇਡ ਸਮੇਤ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, ਇੱਕ ਕਾਬੂ।