Director : Manvir Singh Walia
Editor : Jatin Kumar Sahota
जालंधर, 18 जुलाई : Prime Punjab
जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शीतल अंगूराल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन पर आयोजित ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने के लिए पंजाब की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता अब विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है।
शीतल अंगूराल ने कहा कि भाजपा की पंजाब सरकार बनने पर प्रदेश को बेखौफ वातावरण, तेज़ तरक्की और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस गति से देश विकास कर रहा है, उसी मॉडल पर पंजाब भी निवेश, उद्योग, कानून-व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकता है।
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के लोग अब अपराध, नशे, भ्रष्टाचार और भय के माहौल से मुक्ति चाहते हैं। जनता विकास और रोजगार आधारित राजनीति का समर्थन कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर आकर पंजाब को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता पंजाब में ऐसा माहौल बनाना है जहां उद्योग लगें, युवाओं को नौकरी मिले, व्यापार बढ़े और हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। शीतल अंगूराल ने जालंधर सहित पूरे पंजाब से पहुंचे कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं का विशेष आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी जनसमर्थन से भाजपा भविष्य में पंजाब में मजबूत सरकार बनाकर विकास और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगी।


More Stories
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ 2 ਸਨੈਚਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਵਰਤਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ: ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਥਾਣੇ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੇ 2 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 8 ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ 1 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ।
ਪਠਾਨਕੋਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਧਮਕੀ: 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਰਮੀ ਸਕੂਲ, ਕੈਂਟ ਅਤੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਈਮੇਲ।